Court absconding-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

न्यायालय से आरोपी फरार

khaskhabar.com: शनिवार, 21 जनवरी 2017 7:57 PM (IST)
न्यायालय से आरोपी फरार
धौलपुर। जिले के एसीजेएम न्यायालय से दहेज के मामले का एक आरोपी फरार हो गया। आरोपी के फरार हो जाने के बाद एसीजेएम न्यायालय के रीडर ने पुलिस थाना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं। मामला यूं हैं कि एसीजेएम न्यायालय में विचाराधीन मुकदमा नंबर 505/14 सरकार बनाम विनोद उर्फ खेम सिंह के खिलाफ का मामला विचाराधीन हैं। मामले में 20 जनवरी को आरोपी विनोद उर्फ खेमसिंह अपने वकील रामवकील के साथ कोर्ट में आया और आरोपी के वकील ने कोर्ट में लिखित में प्रार्थना पेश किया कि आरोपी विनोद मामले में सरेंडर करना चाहता हैं। मामले में एसीजेएम ने सुनवाई करते हुए आरोपी को जेसी ले लिया और कोर्ट के कोने में खड़े होने के आदेश दिये। कोर्ट की कार्रवाई के दौरान आरोपी विनोद उर्फ खेमसिंह आंख बचा कर कोर्ट से फरार हो गया। आरोपी के फरार हो जाने के बाद एसीजेएम ने रीडर को आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज के आदेश दिए। एसीजेएम न्यायालय के रीडर ने पुलिस थाना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं। न्यायालय से आरोपी फरार
धौलपुर। जिले के एसीजेएम न्यायालय से दहेज के मामले का एक आरोपी फरार हो गया। आरोपी के फरार हो जाने के बाद एसीजेएम न्यायालय के रीडर ने पुलिस थाना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं।
मामला यूं हैं कि एसीजेएम न्यायालय में विचाराधीन मुकदमा नंबर 505/14 सरकार बनाम विनोद उर्फ खेम सिंह के खिलाफ का मामला विचाराधीन हैं। मामले में 20 जनवरी को आरोपी विनोद उर्फ खेमसिंह अपने वकील रामवकील के साथ कोर्ट में आया और आरोपी के वकील ने कोर्ट में लिखित में प्रार्थना पेश किया कि आरोपी विनोद मामले में सरेंडर करना चाहता हैं। मामले में एसीजेएम ने सुनवाई करते हुए आरोपी को जेसी ले लिया और कोर्ट के कोने में खड़े होने के आदेश दिये। कोर्ट की कार्रवाई के दौरान आरोपी विनोद उर्फ खेमसिंह आंख बचा कर कोर्ट से फरार हो गया। आरोपी के फरार हो जाने के बाद एसीजेएम ने रीडर को आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज के आदेश दिए। एसीजेएम न्यायालय के रीडर ने पुलिस थाना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं।

[@ नाग ने लिया बदला या ओझा के चक्कर में गई जान]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement