Counting on 35 centers on Tuesday Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान विस चुनाव - तैयारियां पूरी, मंगलवार को होगी 35 केंद्रों पर मतगणना

khaskhabar.com: सोमवार, 10 दिसम्बर 2018 8:40 PM (IST)
राजस्थान विस चुनाव - तैयारियां पूरी, मंगलवार को होगी 35 केंद्रों पर मतगणना
मतगणना के रुझान और परिणाम की जानकारी होगी वेबसाइट पर राजस्थान विधानसभा आम चुनाव- 2018 की सभी 199 विधानसभा सीटों के मतगणना के रुझान और परिणामों की नवीनतम जानकारी निर्वाचन विभाग की वेबसाइट ceorajasthan.nic.in पर उपलब्ध रहेगी। सभी सीटों के लिए 35 मतगणना केन्द्रों पर मतगणना का कार्य 11 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से आरम्भ होगा और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के हर राउंड के बाद रुझान मतगणना केन्द्रों से सीधे ही वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। कुमार ने बताया कि विभागीय वेबसाइट के खोलते ही जिलेवार, विधानसभा क्षेत्रवार जानकारी के साथ-साथ प्रत्येक उम्मीदवारों को मिले मतों की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर प्रत्येक राउंड, प्रत्येक उम्मीदवार को मिले मतों, विजयी उम्मीदवार और निकटतम प्रतिद्वन्दी को मिले मतों, हार जीत के अंतर सहित समस्त जानकारी की सूचनाओं को समाहित किया गया है।
‘मैंडेटरी वैरीफिकेशन‘ पद्धति होगी लागू
मतगणना में पूर्ण निष्पक्षता बनी रहे इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अपनाई जा चुकी ‘मैंडेटरी वैरीफिकेशन‘ पद्धति को भी लागू किया जाएगा। इसमें संपूर्ण मतगणना के बाद प्रत्येक विधानसभा के मतदान केंद्रों से रैंडमली एक-एक वीवीपैट का चयन कर उसकी पर्चियों की गणना कर, ईवीएम से प्राप्त मतों से मिलान किया जाएगा। रिटर्निंग आॅफिसर-पर्यवेक्षकों की निगरानी और उम्मीदवार या उनके एजेंटों के समक्ष अलग कक्ष में वीवीपैट मषीन से निकली पर्चियों की मतगणना और मिलान होगा। उल्लेखनीय है कि गुजरात और हिमाचल के चुनावों में भी यह प्रयोग आजमाया जा चुका है। गौरतलब है कि सेवा नियोजित मतदाताओं के लिए इलेक्ट्रोनिक पोस्टल बैलेट पेपर सिस्टम (ईपीबीपीएस) से प्राप्त मतपत्र सुबह आठ बजे से पहले केंद्रों तक पहुंच जाएंगे।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement