Counting on 35 centers on Tuesday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान विस चुनाव - तैयारियां पूरी, मंगलवार को होगी 35 केंद्रों पर मतगणना

khaskhabar.com: सोमवार, 10 दिसम्बर 2018 8:40 PM (IST)
राजस्थान विस चुनाव - तैयारियां पूरी, मंगलवार को होगी 35 केंद्रों पर मतगणना
जयपुर। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव-2018 के लिए मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को सुबह 8 बजे से सभी केंद्रों पर मतगणना आरंभ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि जयपुर और जोधपुर में दो-दो केंद्रों पर और शेष 31 जिलों में एक-एक केंद्र पर वोटों की गिनती की जाएगी। इस तरह 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 35 केंद्रों पर मतगणना की जाएगी। कुमार ने कहा कि मतगणना स्थल और उसके आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं। मतगणना स्थल पर प्रवेष के लिए त्रि-स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है ताकि मतगणना स्थल पर किसी तरह का कोई व्यवधान नहीं आए। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिष्चित किया जाए कि आयोग के निर्देषों की पालना करते हुए परिणाम बिना किसी त्रुटि एवं देरी के समय रहते घोषित किए जाएं। उन्होंने कहा कि मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट की गिनती से होगी और उसके बाद ईवीएम से गणना की जाएगी। राज्य में पहली बार सेवा नियोजित कर्मचारी के जो ई पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं उनकी क्यूआर कोड के माध्यम से सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। इनकी गणना आयोग के स्पेशल साॅफ्टवेयर क्यू आर कोड स्कैनर के माध्यम से की जाएगी। इसमें माध्यम से सही ई पोस्ट बैलेट को मतगणना में शामिल किया जाएगा। गौरतलब है कि सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सहयोग से इस बार पहली बार राज्य की सभी सार्वजनिक स्थलों पर लगी हुई लगभग 350 एलईडी स्क्रीनों पर भी मतगणना के रुझान और परिणाम प्रदर्शित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि अजमेर जिले की 8 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना गवर्मेंट पोलोटेक्नीक काॅलेज अजमेर में की जाएगी। इसी तरह अलवर जिले के 11 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना बाबूषोभाराम गवर्मेंट आर्ट कालेज में, बांसवाड़ा जिले की 5 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना श्री गोविंद गुरु गवर्मेंट काॅलेज, बारां की 4 विधानसभा क्षेत्रों की गवर्मेंट पीजी काॅलेज, बाड़मेर की 7 विधानसभा क्षेत्रों की गवर्मेंट पीजी काॅलेज, भरतपुर की 7 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना महारानी श्री जया गवर्मेंट काॅलेज, भीलवाड़ा की 7 विधानसभा क्षेत्रों की गवर्मेंट पोलोटेक्नीक काॅलेज एवं बीकानेर की 7 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना गवर्मेंट पोलोटेक्नीक काॅलेज में की जाएगी।
इसी तरह बूंदी जिले की 3 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना गवर्मेंट काॅलेज, बूंदी में की जाएगी। चित्तौड़गढ़ जिले की 5 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना शहीद मेजर नटवरसिंह शेखावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में, चूरु की 6 विधानसभा क्षेत्रों की लोहिया काॅलेज में, दौसा की 5 विधानसभा क्षेत्रों की पंडित नवलकिशोर शर्मा राजकीय पीजी महाविद्यालय में, धौलपुर की 4 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना गवर्मेंट पोलीटेक्नीक काॅलेज, बारी रोड में, डूंगरपुर की 4 विधानसभा क्षेत्रों की एस.बी.पी राजकीय महाविद्यालय में, श्रीगंगानगर की 5 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना एसजीएन खालसा पीजी काॅलेज परिसर में की जाएगी।
उन्होंने बताया कि हनुमानगढ़ जिले की 5 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना गवर्मेंट पोलीटेक्नीक काॅलेज में की जाएगी। इसी तरह जयपुर जिले की 19 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना राजस्थान काॅलेज और काॅमर्स काॅलेज में, जैसलमेर जिले की 2 विधानसभा क्षेत्रों की एसबीके गवर्मेंट काॅलेज में, जालौर जिले की 5 विधानसभा क्षेत्रों की गवर्मेंट पीजी काॅलेज में, झालावाड़ की 4 विधानसभा क्षेत्रों की गवर्मेंट पोलीटेक्नीक काॅलेज में, झुंझनूं की 7 विधानसभा क्षेत्रों की सेठ मोतीलाल पीजी काॅलेज में, जोधपुर जिले की 10 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना गवर्मेंट वूमन पोलोटेक्नीक काॅलेज और गवर्मेंट पोलोटेक्नीक काॅलेज में की जाएगी।
इसी तरह करौली जिले की 4 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना गवर्मेंट पीजी काॅलेज में की जाएगी, जबकि कोटा जिले की 6 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना जेडीबी गल्र्स काॅलेज में की जाएगी। नागौर जिले की 10 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना श्री बीआर मिर्धा काॅलेज में, पाली जिले की 6 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना गवर्मेंट बांगड़ काॅलेज में, प्रतापगढ़ जिले की 2 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना गवर्मेंट सी.सैंकडरी स्कूल में, राजसमंद जिले की 4 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना बालकृष्ण विद्याभवन गवर्मेंट सी. सैंकडरी स्कूल, कांकरोली, सवाईमाधोपुर जिले की 4 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना गवर्मेंट सी. सैंकडरी स्कूल, साहूनगर में की जाएगी।
इसी प्रकार सीकर जिले की 8 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना श्री कल्याण गवर्मेंट काॅलेज में, सिरोही जिले की 3 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना गवर्मेंट सी. सैंकडरी स्कूल (नवीन भवन) में, टांेक जिले की 4 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना गवर्मेंट पीजी काॅलेज में एवं उदयपुर जिले की 8 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना राजकीय कला महाविद्यालय में की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement