Corruption in Haryana: ASI Ram Avtar arrested red handed while taking bribe of Rs 40 thousand in Beri-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा में भ्रष्टाचारः बेरी में 40 हज़ार रुपए रिश्वत लेते ASI राम अवतार रंगे हाथों गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 20 जनवरी 2024 5:21 PM (IST)
हरियाणा में भ्रष्टाचारः बेरी में 40 हज़ार रुपए रिश्वत लेते ASI राम अवतार रंगे हाथों गिरफ्तार
झज्जर। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा झज्जर जिला के बेरी पुलिस स्टेशन में ₹40000 की रिश्वत लेते हुए एएसआई राम अवतार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे रंगे हाथों पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की। एएसआई राम अवतार द्वारा झज्जर के बेरी पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में आरोपियों की गिरफ्तारी करने का दबाव बनाया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी न करने के बदले में एएसआई राम अवतार द्वारा ₹40000 की रिश्वत की मांग की गई। मामले की पुष्टि करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई और उसे रंगे हाथों पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई। यह पूरी कार्यवाही गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ रोहतक के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement