गुडग़ांव। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार करने वालों पर सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुडगांव के दक्षिण हरियाणा विद्युत वितरण निगम में 64 लाख रूपए के गबन का मामला सामने आया है। गबन का आरोप गुडगांव में तैनात जेई ऋषि कुमार पर लगा है। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने अधिशाषीअभियंता की शिकायत पर जेई के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। वहीं दूसरी ओर विभाग में हडक़ंप मचा हुआ है। इस संबंध में एसएचओ सिविल लाइन ने बताया कि सबंधित विभाग द्वारा इसकी जांच पहले से ही की जा रही थी। जांच के बाद इसकी शिकायत पुलिस को मिली है। पुलिस ने अभियंता के खिलाफ 409 के तहत केस दर्ज किया है।