कानपुर। स्वरूप नगर थाना परिसर में रहने वाले सिपाहियों के बीच हुई मारपीट मामले में एसएसपी ने संज्ञान ले लिया। दोनों को सस्पेंड करते हुए सिपाहियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए है। बताते चलें कि इलाहाबाद में तैनात सिपाही संजय सिंह व कानपुर कोतवाली में तैनात सिपाही अनुज कुशवाहा स्वरूप नगर थाने में बने क्वार्टर में रहते हैं। दोनों आपस में बुधवार किसी बात को लेकर उलझ गए। गाली-गलौज के साथ शुरू हुई बातचीत हाथापाई में बदल गयी। दोनों ने एक-दूसरे को सड़क पर जमकर मारापीटा। मीडिया में खबरें प्रकाशित होते ही गुरूवार को सिपाहियों की हरकत का संज्ञान आलाधिकारियों ने लिया। सीओ स्वरूप नगर डा. ख्याति गर्ग की जांच रिपोर्ट पर दोनों सिपाहियों को एसएसपी आकाश कुलहरि ने सस्पेंड कर दिया।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज