Cooperation Minister emphasizes on preparing this policy for making sure-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सहकारिता मंत्री ने इस नीति की तैयारी को यकीनी बनाने पर दिया जोर

khaskhabar.com: बुधवार, 23 जनवरी 2019 5:37 PM (IST)
सहकारिता मंत्री ने इस नीति की तैयारी को यकीनी बनाने पर दिया जोर
चंडीगढ़। ‘जब से पंजाब सरकार ने बागडोर संभाली है तब से ही पंजाब कृषि सहकारी सभाओं (पी.ए.सी.एस) के भूमिहीन गैर -काश्तकार सदस्यों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए सरकार हर संभव यत्न करने के लिए वचनबद्ध है।’ यह खुलासा पंजाब के सहकारिता मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने बुधवार को पंजाब कृषि सहकारी सभाओं (पी.ए.सी.एस) के भूमिहीन गैर-काश्तकार सदस्यों के कर्ज माफी सम्बन्धी हुई मीटिंग का नेतृत्व करने के मौके पर किया। इस मीटिंग में सहकारी संभाओं के सचिव और नुमायंदे शामिल हुए। गौरतलब है पहले ऐसे लाभ छोटे और सीमांत किसानों को दिए गए थे। मंत्री ने आगे बताया कि उक्त लक्ष्य हासिल करने को यकीनी बनाने के लिए निचले आर्थिक पृष्ठभूमि वाले लोग विशेषकर गैर -काश्तकार भूमिहीन व्यक्ति इस सहकारिता मुहिम की सूची में लाए गए हैं और इनको बैंक प्रणाली का हिस्सा भी बनाया गया है। उन्होंने इस सम्बन्धी सभ्यक और कुशल नीतियां तैयार करने को यकीनी बनाने के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement