सहकारिता मंत्री ने इस नीति की तैयारी को यकीनी बनाने पर दिया जोर
khaskhabar.com: बुधवार, 23 जनवरी 2019 5:43 PM (IST)
रंधावा ने बहुत जल्द कारगुजारी का जायजा लेने सम्बन्धी पी.ए.सी.एस
के सचिवों की मीटिंग बुलाने की भी हिदायत दी और कहा कि अच्छी कारगुजारी
करने वालों को सम्मानित किया जायेगा और घटिया एवं असंतोषजनक कारगुजारी करने
वालों के विरुद्ध बनती कार्यवाही की जायेगी। मंत्री ने सहकारी बैंकों को
प्राईवेट बैंकों के बराबर लाने का मुद्दा भी उठाया।
सहकारी
क्षेत्र के पिछड़ जाने के लिए उन्होंने पिछली सरकार के 10 सालों के
कार्यकाल को जि़म्मेदार ठहराया और यह भी स्पष्ट किया कि मौजूदा सरकार
सहकारी सभाओं की रूप बदलने के लिए भरोसा बनाने में कामयाब हुई है। इस मौके
पर अन्य आदरणीयों में जालंधर के मैंबर पार्लियामेंट चौधरी संतोख सिंह,
खाद्य और सिविल सप्लाई और खपतकार मामलों बारे मंत्री भारत भूषण आशु, शाहकोट
के एम.एल.ए. हरदेव सिंह लाडी, चब्बेवाल के एम.एल.ए. राज कुमार चब्बेवाल,
समराला के एम.एल.ए. अमरीक सिंह ढिल्लों, खन्ना के एम.एल.ए. गुरकीरत सिंह
कोटली, गिल के एम.एल.ए. कुलदीप सिंह वैद्य और पंजाब राज्य सहकारी बैंकों के
मैनेजिंग डायरैक्टर डॉ. एस.के. बातिश भी शामिल थे।