Construction started of sewerage scheme-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीवरेज योजना के निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ

khaskhabar.com: रविवार, 02 अक्टूबर 2016 3:35 PM (IST)
सीवरेज योजना के निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ
अलवर। केन्द्र सरकार की ओर से अमृत योजना के तहत स्वीकृत सीवरेज परियोजना के निर्माण कार्यों का रविवार को शिलान्यास किया गया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भड़ाना ने वीर सावरकर नगर में इस परियोजना के निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस मौके पर विधायक बनवारीलाल सिंघल, यूआईटी चेयरमैन देवीसिंह शेखावत और नगर परिषद सभापति अशोक खन्ना सहित यूआईटी के कई अधिकारी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में कैबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना ने कहा कि करीब 90 करोड़ रूपए की लागत से अलवर में सीवरेज परियोजना के तहत कार्य होंगे और इसका फायदा लोगों को मिलेगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement