Advertisement
रोजमर्रा काम आने वाली चीजों की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

पार्टी उपाध्यक्ष मीनाक्षी चौधरी और नंदिता हुड्डा ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण महिलाओं को अपनी रसोई चलाने में दिक्कत महसूस हो रही है। महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अनीता शर्मा ने कहा कि आज वेतन वही है और आवश्यक वस्तुओं की कीमतें हर दिन बढ़ रही हैं।
पार्टी प्रवक्ता राजीव शर्मा ने कहा कि पार्टी महंगाई रोकने में मोदी सरकार की विफलता को उजागर करने के लिए आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और अधिक विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगी।
विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वालों में भजन कौर, सरोज शर्मा, ओम लता, बलविन्दर कौर, मेरी जार्ज, गुलशन वर्मा, गीता, विक्रम चौपड़ा, अच्छे लाल गौड़, राजीव मोदगिल, नसीब जाखड़, बृजमोहन खन्ना, सुरजीत सिंह ढिल्लों, राजदीप सिद्धू, प्रवीण नारंग बंटी, गुरचरण, बिरेन्द्र राय, नितिन कंवल नवी, मनोज गर्ग, संजीव गाबा, जानू मलिक और सुखविन्दर सिंह प्रमुख थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


