Advertisement
यूपी में प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस की अलग-अलग टीमें इधर कई दिनों से लल्लू की रिहाई को लेकर प्रत्येक दिन धरना एवं प्रदर्शन और प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया को-ऑर्डिनेटर लल्लन कुमार का कहना है कि उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गरीबों, प्रवासी श्रमिकों को मदद करने के 'अपराध' में पिछले 25 दिनों से योगी सरकार ने जेल में डाल रखा है। उनकी गिरफ्तारी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है।
उन्होंने कहा, "प्रदेश अध्यक्ष लल्लूजी की रिहाई के लिए प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता गांधीजी की प्रतिमा के सामने सुबह 11 बजे से मौन प्रतिवाद कर रहे थे। उप्र सरकार इतनी भयभीत है कि उसे मौन प्रतिवाद से भी डर लगता है। बड़े पैमाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेताओं कि गिरतारी हो रही है।"
कुमारने बताया कि लखनऊ, वाराणसी, बिजनौर, गौतबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, फरु खाबाद, सुल्तानपुर, सहारनपुर इत्यादि शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


