Congress MPs from Punjab performed outside Parliament-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब के कांग्रेसी सांसदोें ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 अप्रैल 2018 10:09 PM (IST)
पंजाब के कांग्रेसी सांसदोें ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया
चंडीगढ़/ नई दिल्ली। पंजाब के कांग्रेसी सांसदों ने आज फिर दिल्ली में संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया है, जिसमें उन्होंने केन्द्र की राजग सरकार पर संसद का काम काज न चलने देने का आरोप लगाया है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व सांसद सुनील जाखड़ के नेतृत्व में किए गए रोष प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि संसद की कार्रवाई को पूरे इजलास के दौरान ठप्प रखकर मोदी सरकार ने लोकतंत्र का हनन किया है। | रोष प्रदर्शन में जाखड़ के अलावा कांग्रेसी सांसद अम्बिका सोनी, चौधरी संतोख सिंह, गुरजीत सिंह औजला, रवनीत बिट्टू व अन्य शामिल हुए जिन्होंने अपने हाथों पर तख्तियां पकड़कर मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अब मोदी सरकार की संसद में नैतिक हार हो गई है, उन्होंने इसे विपक्ष की जीत करार देते हुए कहा कि मोदी सरकार स्वयं ही अब विरोधी धड़े की भूमिका में आ गई है। उन्होंने कहा कि संसद को चलाना केन्द्र सरकार की जिम्मेदारी बनती है पर सरकार अपनी जिम्मेदारी से दौड़ गई। केन्द्र सरकार को सदन की कार्रवाई चलाने के लिए सभी पार्टियों के साथ बातचीत करनी चाहिए थी तथा गतिरोध को दूर करने के प्रयास करने चाहिए थे। संसद को इसलिए नहीं चलने दिया गया ताकि विपक्षी दल राजग सरकार की सदन के अंदर पोल न खोल दे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement