Advertisement
कांग्रेस झूठ बोलने वाली पार्टी, राहुल गांधी भी बोलते हैं भरपूर झूठ: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर

सांसद अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, "कांग्रेस झूठ बोलने वाली पार्टी है। कांग्रेस के नेता झूठे हैं। कांग्रेस का डेटा झूठा है। कांग्रेस के वादे झूठे हैं। वे झूठे वादे करते हैं और फिर गायब हो जाते हैं। सत्ता मिलते ही मुकर जाते हैं। राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस बड़े-बड़े नेताओं तक, देशभर में अनगिनत झूठे घूम रहे हैं।"
इस दौरान उन्होंने बिहार विधानसभा चुनावों का जिक्र किया और कहा कि बिहार की जनता इन झूठों को नहीं सुनेगी। बिहार की जनता जंगलराज नहीं, मंगलराज चाहती है।
अनुराग ठाकुर ने कहा, "जंगलराज लालू प्रसाद यादव का शासन था, जहां हत्याएं, अपहरण, जबरन वसूली, बलात्कार, टूटी सड़कें थीं और लोगों का जीना मुश्किल था। आज नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की सरकार में बिहार मंगलराज है। बिहार बढ़ रहा है, जिसको आगे भी गति देने का काम भाजपा-एनडीए की सरकार करेगी।"
सांसद अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर हमीरपुर में आयोजित 'रन फॉर यूनिटी' में हिस्सा लिया। उन्होंने देश की एकता, अखंडता, शक्ति और राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के संकल्प के साथ दौड़ भी लगाई।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हमीरपुर
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


