Congress infighting broke out, the other side also made a complaint-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस का अंर्तकलह सामने आया, दूसरे पक्ष ने भी कराया केस दर्ज

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 4:54 PM (IST)
कांग्रेस का अंर्तकलह सामने आया, दूसरे पक्ष ने भी कराया केस दर्ज
फगवाड़ा। आखिर कांग्रेस में लंबे समय से चल रहा अंर्तकलह खुलकर सामने आ गया। 16 सितंबर की रात फगवाड़ा के सतनामपुरा स्थित मोहन पैलेस के बाहर कांग्रेस के दो गुटों में हुए झगड़े में दूसरे पक्ष ने भी क्रास रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस झगड़े में यूथ कांग्रेस प्रधान सौरव खुल्लर घायल हो गए थे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष जोगिदंर सिंह मान के भतीजे सन्नी मान के बयान पर पुलिस ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ खुल्लर, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गुरजीत पाल वालिया, बिल्ला बोहानी, मनोज लक्खी, बल्ला आदि पर मामला दर्ज कर लिया है। इस पक्ष ने जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप भी लगाया है,जिसकी पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में पहले सौरभ खुल्लर के बयान पर स.मान के बेटे हरजी मान,भतीजे सन्नी मान,गोपी बेदी,कृष्ण कुमार हीरों आदि के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
महिला कांग्रेस पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष बलवीर रानी सोढी ने कहा आरोपी पक्ष क्रास केस करवा कर पुलिस जांच को भटकाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि उस रात पैलेस में अगले दिन होने वाली महिला वर्कर कान्फ्रेंस की तैयारी की जा रही थी जिस दौरान सुनियोजित साजिश के तहत पूर्व मंत्री का पुत्र, भतीजा व उनके अन्य साथी झगड़ा करने के लिए वहां पहुंचे थे जबकि यूथ प्रधान सौरव खुल्लर व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता कान्फ्रेंस की तैयारी में व्यस्त थे। हमलावरों ने जानबूझ कर झगड़ा किया व सौरव खुल्लर को घायल करने के बाद मामले को भटकाने के लिए पूर्व मंत्री के भतीजे को अस्पताल में भर्ती करवा दिया। ताकि सौरव खुल्लर को समझौते के लिए विवश किया जा सके। सोढी ने कहा कि लड़ाई के समय सनी मान को कोई चोट नहीं लगी थी। बाद में वह कैसे कथित तौर पर घायल होकर अस्पताल में दाखिल हुआ यह पुलिस जांच का विषय है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement