Congress got oxygen from Rahul Gandhi’s Road show Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल गांधी के रोड शो से वेंटीलेटर पर पड़ी कांग्रेस को मिली ऑक्सीजन

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अक्टूबर 2016 7:30 PM (IST)
राहुल गांधी के रोड शो से वेंटीलेटर पर पड़ी कांग्रेस को मिली ऑक्सीजन
दक्षिण विधान सभा सीट से पिछली बार कांग्रेस के प्रत्याशी रहे नजीर अहमद ने सपा, बीजेपी और बसपा को अच्छी टक्कर दी थी। नजीर तीसरे स्थान पर रहे थे लेकिन उनकी ओर से लड़ा गया पिछला विधानसभा चुनाव विरोधी दल के कई प्रत्याशियों को कान खड़े कर गया था। उनकी हार का अंतर काफी कम रहा था। कांग्रेसियों का मानना है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस ने फिर से नजीर अहमद को टिकट दी, तो निश्चित ही परिणाम काफी चौंकाने वाले आ सकते हैं। कांग्रेसी सूत्रों का कहना है कि इस सीट से उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर को भी चुनाव मैदान में उतारने का मंथन चल रहा है। हांलाकि अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शब्बीर अब्बास का कहना है कि रोड शो में जिस तरह से कांग्रेस के लिए जनता ने विश्वास दिखाया है, उससे यह साफ हो गया है कि लोगों का सपा और बीजेपी से पूरी तरह से विश्वास उठ चुका है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि इस बार कांग्रेस को चुनाव में हल्का आंकना किसी भी तरीके से उचित नहीं होगा। दूसरी ओर, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो को मिली जबरदस्त सफलता के बाद, कांग्रेस लोगों के इस जोश को ठंडा नहीं होने देना चाहती। यही कारण है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी 8 अक्टूबर को आगरा में रोड शो करने जा रही हैं। इस रोड शो को लेकर भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में काफी जोश है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement