khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016 11:30 AM (IST)
बीकानेर। स्वदेशी जागरण मंच की महानगर इकाई और देश प्रेमी क्रांतिवीर युवा संगठन की ओर से चौपड़ा बाड़ी के शिशु शिक्षा सदन स्कूल में ‘स्वदेशी से समर्थ भारत’ विषय पर संवाद आयोजित किया गया। संगठन के गोरधन सारस्वत ने बताया कि स्वदेशी की ओर बढक़र ही समर्थ भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। उन्होंने अध्यापकों की भूमिका महत्त्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे बालकों को स्वदेशीपरक शिक्षा दें, जिससे उनके मन में राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता का भाव पैदा हो सके।