कानपुर। अग्रसेन सेवा समिति का चतुर्थ जीवन साथी परिचय सम्मेलन डीएवी लॉन में सर्व जाति बंधुओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। परिचय सम्मेलन में महानगर के अलावा उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों सहित दिल्ली उत्तरांचल मध्य प्रदेश आदि से विवाह योग्य पुत्र पुत्री के साथ पधारे और पारिवारिक माहौल में एक दूसरे का परिचय प्राप्त करके जीवन साथी बनाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर सुयोग्य पुत्र पुत्रियों ने भी परिचय सम्मेलन के प्रति भारी उत्साह दिखाया। महेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के समारोह से न केवल योग्य जीवन साथी मिलते हैं बल्कि शादी के पहले वार्तालाप हो जाने के कारण तमाम प्रकार की शंका का भी निराकरण हो जाता है।
कहा कि इससे समाज में नई चेतना जागृत होती है। मंच का संचालन मंत्री पंकज अग्रवाल द्वारा किया गया, समारोह में समाज पर योगी स्मारिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व शिव आरती के साथ हुआ। इस दौरान गगन अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, दिनेश चंद गोयल, नरेश गर्ग, अरुण अग्रवाल, कमल किशोर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहें।