कोटा। जानकी देवी महाविद्यालय में कला ओर वाणिज्य संकाय के कॉलेज को रानपुर शिफ्ट करने के मामले में चल रहा छात्राओं के विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में जेडीबी कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्राओं ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ओर कोटा यूनिवर्सिटी के कुलपति का पुतला जलाकर विरोध प्रकट किया।
उग्र आन्दोलन की चेतावनी