Advertisement
कश्मीर,हिमाचल में बर्फबारी की संभावना

शिमला के अलावा कुफरी, नारकंडा, कसौली, धर्मशाला, पालमपुर, डलहौजी और मनाली में कहीं भी बर्फबारी नहीं हुई। शिमला में रविवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री और मनाली में 1.0 डिग्री दर्ज किया गया। लाहौल और स्पीति जिले के केलोंग में रात का तापमान शून्य से 4.1 डिग्री कम, किन्नौर के कल्पा में शून्य से 1.4 डिग्री कम और धर्मशाला में 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 4-6 जनवरी के बीच राज्य की मध्यम और ऊंची पहाडियों में बर्फबारी की संभावना है। क्षेत्र में तीन जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ पहुंचेगा। अगर यह कुछ दिनों तक सक्रिय रहेगा, तो अधिकांश पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी होगी।
(आईएएनएस)
[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



