khaskhabar.com: रविवार, 01 जनवरी 2017 5:07 PM (IST)
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं,
लेकिन शुष्क मौसम और शीतलहर जारी हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के
मध्य तक यहां बर्फबारी होने की संभावना है। हिमाचल में भी जल्द बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस
ने कहा, ‘4, 5 और 6 जनवरी को जम्मू एवं कश्मीर के ऊंचे इलाकों में
बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है।’
अधिकारी
के मुताबिक, श्रीगनर और पहलगाम में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3
डिग्री सेल्सियस कम और गुलमर्ग में शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, ‘लद्दाख क्षेत्र के लेह कस्बे में रविवार को न्यूनतम
तापमान शून्य से सात डिग्री कम दर्ज किया गया।’