Advertisement
जेजेटी विश्वविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग क्लासेस का शुभारंभ

ऑफलाइन कक्षाओं पर जोर
सैनिक एकेडमी के चेयरमैन डॉ. मुकेश एस. मूंड ने बताया कि 12वीं या स्नातक उत्तीर्ण कर चुके सभी छात्रों के लिए एक साल का फाउंडेशन बैच शुरू किया जा रहा है। इसमें एसएससी, बैंक, रेलवे, पुलिस, और राज्य व केंद्रीय स्तर की सभी परीक्षाओं की तैयारी अनुभवी शिक्षकों द्वारा कराई जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि ऑनलाइन कक्षाओं की तुलना में ऑफलाइन कक्षाएं अधिक प्रभावी होती हैं और छात्रों को सफलता के लिए इन प्लेटफॉर्म से दूर रहकर ऑफलाइन पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।
डॉ. मूंड ने कहा कि पिछले 24 वर्षों में उनकी एकेडमी से 17,000 से अधिक छात्रों का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि छात्रों को सभी विषयों के नोट्स, टेस्ट पेपर और टेस्ट सीरीज भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि ये कोचिंग क्लासेस छात्रों के लिए नौकरी पाने के नए रास्ते खोलेंगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राम दर्शन फौगाट ने किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी और स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झुंझुनूं
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


