Advertisement
सहकारी समितियों के चुनाव का मामला - राजस्थान को चंडीगढ़ मत बनाओ साहब- कांग्रेस

शोरगुल और हंगामे के बीच विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने तो यहां तक कह दिया कि राजस्थान को चंडीगढ़ मत बनने दो साहब। संविधान की रक्षा कीजिए। बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर इलेक्शन के दौरान निर्वाचन अधिकारी ने विपक्ष के वोटों पर खुद पेन से निशान बनाकर खारिज कर दिया था। इसके बाद भाजपा का मेयर घोषित किया गया। इस पर सुप्रीम कोर्ट तक को टिप्पणी करनी पड़ी थी। इस मामले में भाजपा को पूरे देश में शर्मसार होना पड़ा था।इससे पहले कांग्रेस विधायक अमित चाचान ने विशेष उल्लेख के तहत भादरा नगर पालिका चुनाव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह पहली बार हुआ है जब भादरा नगर पालिका के उप चुनाव की तारीख घोषित हो गई। कांग्रेस के पार्षद चुनाव के लिए वहां पहुंच गए। लेकिन, चुनाव अधिकारी अचानक बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी ले गए। पार्षदों को इसकी सूचना भी 4 घंटे बाद दी गई। इसके बाद से चुनाव की नई तारीख आज तक तय नहीं की गई है। इसके अलावा सरकार ने चुनाव अधिकारी पर ना तो कोई कार्रवाई की है और ना ही उसका मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य परीक्षण ही करवाया है। आम तौर पर चलते चुनाव में निर्वाचन अधिकारी का अचानक छु्ट्टी चले जाना नहीं होता है। अगर किसी कारणवश ऐसा हो भी तो चुनाव आयोग भी वैकल्पिक व्यवस्था रखता है ताकि चुनाव कार्य में व्यवधान नहीं आए। लेेकिन, राजस्थान की भाजपा सरकार संविधान की मर्यादा की रक्षा नहीं कर रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


