CM is shaping the new Himachal with new thinking: Sunil Sharma Bittu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नई सोच के साथ नए हिमाचल को आकार दे रहे हैं सीएम : सुनील शर्मा बिट्टू

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 दिसम्बर 2023 11:00 PM (IST)
नई सोच के साथ नए हिमाचल को आकार दे रहे हैं सीएम : सुनील शर्मा बिट्टू
हमीरपुर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मंगलवार को राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिडवीं के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय कदम उठा रही है। बदलते समय की आवश्यकता के अनुसार अब सरकारी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम शुरू किया जाएगा और हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अपने माता-पिता खो चुके बच्चों की जरूरतों का भी विशेष ध्यान रखते हुए सुक्खू ने इन्हें चिल्ड्रन आफ स्टेट का दर्जा दिया है और अब सरकार इन बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा, रहने-खाने, आवास और सैर-सपाटे सहित 27 वर्ष की आयु तक सभी सुविधाओं की व्यवस्था करेगी। शर्मा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी सिर्फ शिक्षकों की ही नहीं है। इसमें माता-पिता और दादा-दादी का भी बहुत बड़ा दायित्व है। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों पर पूरी नजर रखें और उनके साथ नियमित रूप से इंटरेक्ट करते रहे हैं, ताकि इन्हें नशे जैसी गंभीर समस्या से बचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि सुक्खू एक नई सोच के साथ एक नये हिमाचल को आकार देने के लिए लगातार दिन रात कार्य कर रहे हैं। आपदा के कठिन दौर में हिमाचल प्रदेश को केंद्र की ओर से कोई मदद नहीं मिली। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने अपने दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी सोच के बल पर आपदा प्रभावित लोगों के लिए 4500 करोड़ रुपए का पैकेज जारी किया। मात्र एक साल में ही सीएम को देश के चार सबसे मजबूत मुख्यमंत्रियों में शामिल किया गया है जो कि प्रत्येक हिमाचलवासी के लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर सुनील शर्मा ने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंटस को पुरस्कार वितरित किए। इससे पहले प्रिंसिपल शैली शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्टूडेंटस ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में कांग्रेस के पदाधिकारी, एसएमसी के पदाधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement