CM birthday on December 8 poll bugle ring in Moga-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर 8 दिसंबर को मोगा में बजेगा चुनावी बिगुल

khaskhabar.com: रविवार, 04 दिसम्बर 2016 9:12 PM (IST)
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर 8 दिसंबर को मोगा में बजेगा चुनावी बिगुल
बठिंडा। मोगा में आठ दिसंबर को होने वाली रैली के दौरान पंजाब विधानसभा चुनाव के तहत शिरोमणि अकाली दल अपने अभियान का आगाज करेगी। उस दिन पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का जन्मदिन भी है। इसे लेकर हो रही तैयारियों के बीच उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और तैयारियों का जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री ने रैली को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगाई। शिरोमणी अकाली दल के बठिंडा जिलाध्यक्ष सिकंदर सिंह मलूका ने बताया कि रैली में बठिंडा, रामपुरा, बठिंडा देहाती, भुच्चो तलबंडी और साबो मौड़ विधानसभा क्षेत्रों से वर्करों की सैंकड़ों बसें पहुंचेगी। बैठक के दौरान तेजिन्द्र सिंह मिडू खेड़ा, विधायक स्वरुप सिंगला, जीत महिन्द्र सिंह विधायक तलबंडी साबो, दर्शन सिंह कोटफत्ता विधायक बठिंडा देहाती, नगर निगम मेयर बलवंत राय नाथ और जिला प्रेस सचिव ओमप्रकाश शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement