Advertisement
आबूराज में सीएम भजनलाल शर्मा ने किया योगाभ्यास, दिया स्वस्थ और विकसित राजस्थान का संदेश

कार्यक्रम में मदन राठौर सहित अन्य गणमान्य जन भी उपस्थित रहे और सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर जनजागरूकता का संदेश दिया।
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन जीने की राह दिखा रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे योग को अपनाकर निरोग भारत और सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल ने वर्चुअल माध्यम से नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायी उद्बोधन भी सुना। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों के कारण योग आज विश्वभर में स्वास्थ्य और कल्याण का जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है कि हमारी सांस्कृतिक विरासत आज पूरी दुनिया को स्वास्थ्य, शांति और संतुलित जीवन का संदेश दे रही है। इस अवसर पर मदन राठौर सहित अन्य गणमान्य जन भी उपस्थित रहे और सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर जनजागरूकता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर निरोग एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिरोही
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


