पठानकोट। मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल पठानकोट व सुजानपुर के तीन दिनों के संगत प्रोग्राम के लिए 29 सितंबर को पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम के लिए सभी प्रबन्ध पूर्ण कर लिए गए हैं यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार ने सोमवार को दी। बादल 29 सितम्बर प्रात: 8.30 बजे विधान सभा हल्का पठानकोट के गावँ फुलड़ा में पहला संगत दर्शन प्रोग्राम करेंगे। इसके बाद गांव दरशोपुर ,ऑडिटोरियम पठानकोट , शीतल पैलेस पठानकोट और कृष्णा पैलेस पठानकोट में संगत दर्शन प्रोग्राम करेंगे। उन्होंने बताया की सरदार बादल 29 सितम्बर प्रात:8.30 बजे सुजानपुर के ब्लॉक समिति रेस्ट हॉउस दुनेरा, हरियाल चक्की रेस्ट हॉउस में संगत दर्शन प्रोग्राम करेंगे। जबकि एक अक्टूबर को विधान सभा क्षेत्र में डिफेंस रोड पर स्थित के 2 रिसोर्ट में संगत दर्शन करेंगे।