CM Badal visited border villages-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीएम बादल ने सीमा के गांवों का दौरा किया

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अक्टूबर 2016 10:35 PM (IST)
सीएम बादल ने सीमा के गांवों का दौरा किया
फिरोजपुर। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भारतीय सेना की तरफ से किये गए सर्जीकल ऑपरेशन की तारीफ की और उन्होंने कहा की पाकिस्तान को सबक सीखने के लिए ऐसा करना जरुरी था । सोमवार को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल बॉर्डर क्षेत्र का दौर करने के लिए पहुचे हुए थे उन्होंने कहा की भारत ने हमेशा ही अमन-शांति चाही है लेकिन भारत के रवैयै को पाकिस्तान ने हमेशा हमारी कमजोरी समझ । अटल बिहारी वाजपई और प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी के समय मे भारत ने हमेशा ही पाकिस्तान के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है लेकिन पाकिस्तान ने हमेशा ही भारत की पीठ के पीछे चुरा घोपा इसलिए इस समय मे सर्जीकल ऑपरेशन बहुत जरुरी था । इस मौके पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सरहद पर रह रहे लोगो को सच्चे देश भगत कहा और उन्होंने कहा की हर रोज अनेक मुशिकलों के बाद भी देश के प्रति लोगो का जज्बा देखते ही बनता है ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement