khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 6:17 PM (IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बादल फटने से एक नेपाली परिवार
के पांच सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। उपायुक्त रोहन ठाकुर
ने बताया, सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। एक जीवित बचे दिव्यांग
को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।