closing ceremony of kota dushera mela-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुनहरी यादें छोड़ अलविदा हुआ कोटा दशहरा मेला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 09:14 AM (IST)
सुनहरी यादें छोड़ अलविदा हुआ कोटा दशहरा मेला
कोटा। रियासतकाल से अब तक 123 साल का सफर पूरा कर चुका कोटा का राष्ट्रीय दशहरा मेला गुरुवार को सम्मान समारोह व रंगीन आतिशबाजी के खुशी के पलों व सुनहरी यादों के साथ अलविदा हो गया। अब एक साल फिर से दशहरा मेला का इंतजार रहेगा। मां चर्मण्यवती के तट पर किशोरपुरा के दशहरा मैदान में भक्ति व उल्लासमय माहौल में ढलती सांझ के साथ ही हर कदम दशहरा मेला की तरफ बढ़ चला। विजयश्री रंगमंच पर भारतीय कला संस्थान के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दे माहौल कृष्णमय कर दिया। पुरस्कार वितरण समारोह के बाद हुई आतिशबाजी के नजारे लोग अपलक निहारते रहे। बड़ी तादाद में जनसमूह हाड़ौती के इस लोक उत्सव में शरीक हुआ। सम्मानित अतिथि अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार ने विधिवत मेला समापन की घोषणा की। इससे पहले मंच से अपने उद्बोधन में पाटीदार ने कहा कि मेला लोक संस्कृति का संगम है। ये आपसी मेल मिलाप का बेहतर जरिया है। मेले की विरासत को जिंदा रखना हम सब का काम है। स्वागत भाषण देते हुए महापौर महेश विजय ने कहा कि मेले को और अधिक ऊंचाई मिले इसके हरसंभव प्रयास जारी हैं। मेला की सफलता के लिए जनभागीदार जरूरी है। सांसद ओम बिरला ने कहा कि मेला का स्वरूप और भी व्यापक हो इसके लिए प्रयास जारी है। मेला अधिकारी व उपायुक्त राजेंद्र सिंह चारण ने आभार जताया। समारोह में निगम आयुक्त शिवप्रसाद एम. नकाते ने कहा कि कोटा का दशहरा मेला सभी के सहयोग व मेहनत से आज इस भव्यता पर पहुंचा है। कोटा के इस दशहरा मेले में जितना जन समूह दिखता है उसे देख लगता है यह मेला नहीं जन उत्सव है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा यह भी पढ़े :छात्रा ने मनचले से परेशान होकर लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़े :अमृतयोग और हस्त नक्षत्र के संयोग में माँ अन्नपूर्णा करेंगी धन की बारिश

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement