close the Bikaner on Monday, the VHP preparation is getting fast, support is getting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीकानेर बंद सोमवार को, विहिप की तैयारी तेज, मिल रहा है समर्थन

khaskhabar.com: रविवार, 19 मार्च 2017 2:19 PM (IST)
बीकानेर बंद सोमवार को, विहिप की तैयारी तेज, मिल रहा है समर्थन
बीकानेर। धर्मांतरण की शिकायत लेकर गंगाशहर थाने पहुंचे लोगों से दुव्र्यवहार के मामले में दोषी पुलिसकर्मियों को संस्पेंड करने की मांग को विश्व हिन्दू परिषद की ओर से 20 मार्च को बीकानेर बंद कराया जाएगा। गंगोत्री कॉम्प्लेक्स में हुई प्रेसवार्ता में विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री जुगल किशोर ने कहा कि जबरन धर्मांतरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में किसी को बलात ईसाई बनाया जाए या इस्लाम धर्म कबूल करवाया जाए यह मंजूर नहीं। बीकानेर बंद और आक्रोश रैली से विहिप पूरे राज्य में धर्मांतरण के विरोध में संदेश देगा। रैली पुरानी जेल रोड से शुरू होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेगी।
चौथे दिन जारी रहा धरना

वहीं धर्मांतरण मामले और पुलिस कर्मियों द्वारा विहिप पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले कार्यकर्ताओं का धरना चौथे दिन रविवार को भी जारी है। विहिप केंद्रीय मंत्री एवं संघ के वरिष्ठ प्रचारक जुगल किशोर ने पुलिस लाठीचार्ज की कार्रवाई की निंदा की। धरने का सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने समर्थन किया। धरने में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, आनंद सिंह, श्याम सिंह, हनुमान, गंगाबिशन, कर्ण प्रताप सिंह, सांगीलाल, दीपेश, विजय कोचर, राजेंद्र पंवार, हेतराम, विनोद एवं मुकेश शर्मा सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर विहिप की मांगों के समर्थन में श्री राजपूत करणी सेना, राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष करण प्रताप ने बैठक की। बजरंग दल के संयोजक सहीराम सियाग ने 20 मार्च को बीकानेर बंद रैली में शामिल होने का आह्वान किया। इस मौके पर कुंदन सिंह, जुगल सिंह सहित कई राजपूत युवा शामिल थे।
 

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement