Cleanliness is service program completed in Sanskrit College-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संस्कृत महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम सम्पन्न

khaskhabar.com: सोमवार, 02 अक्टूबर 2023 2:21 PM (IST)
संस्कृत महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम सम्पन्न
अजमेर। राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय अजमेर परिसर में छात्र-छात्राओं और समस्त स्टाफ द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान किया गया। प्राचार्य अलका देश ने बताया कि साफ सफाई हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। स्वच्छ रहने से न केवल हमारा तन अपितु मन भी स्वस्थ रहता है। सभी विद्यार्थी स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हुए नियमित 1 घंटा श्रमदान करें। कार्यक्रम का संचालन लोकेश शर्मा ने किया। स्वच्छता ही सेवा विषय पर हेमन्त सिंह यादव, विकास कुमार त्रिवारी ने भी अपने विचारों से विद्यार्थियों का लाभान्वित किया। कार्यक्रम में चैतन्य प्रकाश दामोदरिया, ऋषि मिर्धा, शारदा देवी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement