मेरठ। छावनी स्थित दीवान पब्लिक स्कूल में स्पिक मैके के तत्वाधान में शास्त्रीय संगीत के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मशहुर सितार वादक उस्ताद इरशाद खान ने अलग अलग राग पर अपनी प्रस्तुति पेश कर हर किसी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में उस्ताद इरशाद ने शास्त्रीय संगीत के बारे में जानकारी दी।
उस्ताद इरशाद का कहना है कि संगीत महसूस करना चाहिए। ये एक आत्मा से दूसरी आत्मा का मिलन है। ह्दय से महसूस करने पर ही संगीत का आंनद आता है। इसके बाद सितार वादक ने राग बिलावल और राग भैरवी की भी जोरदार प्रस्तुति की। इस मौके पर स्कूल के प्रधानार्चय एच एम राउतए रामो शर्मा और अनिता त्यागी का मुख्य रुप से उपस्थित रही।