Clashes between protesters and police-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 8:32 PM (IST)
प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प
सवाई माधोपुर। बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण करने और लिब्राहन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की मांग को लेकर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इण्डिया के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। साथ ही आयोग के नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान बिना प्रशासन की अनुमति के धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। मामला बिगड़ता देख पुलिस अधीक्षक सतेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और समझाईश कर मामला शांत कराया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। हिन्दु विवाह, मुस्लिम निकाह एक साथ, देखिए रोचक तस्वीरें...

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement