clash on poster in sultanpur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पोस्टर फाड़ने पर दो पक्षों में बवाल

khaskhabar.com: शनिवार, 15 जुलाई 2017 4:56 PM (IST)
पोस्टर फाड़ने पर दो पक्षों में बवाल
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कांवड़ यात्रा के लिए लगाए गए बैनर को एक समुदाय के लोगों द्वारा फाड़ देने को लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी ने शनिवार को बताया कि शहर के बाड़ूजई में रहने वाले राजेश कुमार ने कंवर यात्रा के संबंध में एक बैनर लगवाया था, जिसे मोहल्ले के ही दूसरे समुदाय के समीर एवं लाला ने बैनर का विरोध करते हुए उसे फाड़ दिया। जब राजेश शुक्रवार की रात 9 बजे घर आए तो उसने पोस्टर फटा देखा तो कहां बैनर किस ने फाड़ा है। जिस पर वही खड़े आरोपी समीर एवं लाला ने गाली गलौज करना शुरु कर दिया तथा तमंचा निकाल लिया आवाज सुनकर दोनों पक्षों के तमाम लोग इकट्ठे हो गए। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने जाकर बैनर ठीक कर उसी जगह लगवा दिया और भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है तथा स्थिति सामान्य हो गई।
वहीं रात्रि के 11:00 बजे फिर दोनों ओर से माहौल गर्म हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को काबू में कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement