फगवाड़ा। शहर के सिविल अस्पताल में आज विजीलैंस टीम ने छापा मार कर रिकार्ड चैक किया।
एसएसपी विजीलैंस जालंधर रेंज अलका मीना के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए विजीलैंस टीम इंसपैक्टर दविंदर प्रसाद की अगुवाई में सिविल अस्पताल पहुंची तथा कई घंटे तक रिकार्ड की चैकिंग की। टीम ने हाजिरी रजिस्टर व अन्य जरुरी दस्तावेज कब्जे में लेकर छानबीन की।
इंसपैक्टर प्रसाद ने बताया कि अस्पताल का हाजिरी रजिस्टर ठीक पाया गया। दवाईयों सबंधी रिकार्ड ड्रग इंसपैक्टर संदीप कौशिक द्वारा चैक किया गया,जिसमें कुछ कमिया पाई गई है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस के अलावा सरकार द्वारा मरीजों की दी जाने वाली दवाईयों व सुविधाओं की जांच के लिए टीम ने चैकिंग की। इस दौरान एसएमओ सिविल अस्पताल डा जोगिंदर पाल विभाग के काम से गए थे। कार्यकारी एसएमओ डा.कमल किशोर मौके पर मौजूद रहे। टीम में एसआई सुरजीत सिंह, सुखदेव सिंह, कुलवंत सिंह, करतार सिंह, कुलविंदर सिंह शामिल थे।