Chittorgarh-Nimbahera: Wanted accused absconding for 12 years in opium smuggling case arrested from MP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चित्तौड़गढ़-निम्बाहेड़ा : अफीम तस्करी में 12 साल से फरार वांछित आरोपी एमपी से गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 15 जून 2024 5:29 PM (IST)
चित्तौड़गढ़-निम्बाहेड़ा : अफीम तस्करी में 12 साल से फरार वांछित आरोपी एमपी से गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़। चितौड़गढ़ थाना कोतवाली के 9 किलोग्राम अफीम तस्करी के मामले मे 12 साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी को जिला पुलिस की विशेष टीम ने एमपी के कुकड़ेश्वर से गिरफ्तार किया है। एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि 2012 मे थानाधिकारी कोतवाली ने रोडवेज बस स्टेण्ड पर 9 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त कर मौके से नीमच जिले के थाना मनासा निवासी एक आरोपी बबलु राठौर पुत्र बंशीलाल तेली को गिरफतार कर जेल भिजवाया था।

इसी प्रकरण मे मध्यप्रदेश के नीमच जिले के देशल थाना कुकड़ेश्वर निवासी आरोपी रंगलाल गुर्जर पुत्र नाथु गुर्जर वांछित चल रहा है। जिसकी तलाश कर गिरफतार करने के लिए एएसपी परबत सिंह, डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर व थानाधिकारी सदर निम्बाहेडा संजय शर्मा द्वारा एक विशेष टीम एएसआई सूरज कुमार व लेखराज, कानिटेबल देवेन्द्र, विरेन्द्र, राकेश, सुरेन्द्र पाल, रतन व मुकेश की टीम का गठन किया गया।

टीम को सूचना मिली की वांछित आरोपी रंगलाल गुर्जर कुकड़ेश्वर मे आया हुआ है। जिस पर एएसआई सूरज कुमार मय टीम के सूचना अनुसार कुकड़ेश्वर पहुच आरोपी 55 वर्षीय रंगलाल पुत्र नाथु गुर्जर को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही मे पुलिस थाना कुकडे़श्वर जिला नीमच के कानिस्टेबल भुरसिंह का योगदान रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement