Chittorgarh: Alto car filled with 82 kg of illegal Doda stolen seized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चित्तौड़गढ़ : 82 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा से भरी अल्टो कार जप्त

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 सितम्बर 2023 4:17 PM (IST)
चित्तौड़गढ़ : 82 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा से भरी अल्टो कार जप्त
चित्तौड़गढ़। बेगूं थाना पुलिस ने तस्करी के लिए झाड़ियों में छिपा कर रखी 82 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा से भरी एक अल्टो कार को जब्त किया है। अवैध मादक पदार्थ की धरपकड कार्यवाही के तहत थाना बेगूं इंचार्ज हमेरलाल उ.नि. मय जाप्ता के साथ कस्बा बेंगु मे गश्त करता हुआ सुली मगरा, धनोरा गुलाना होते हुए बामन हेडा की तरफ पहुॅचे। जहाँ पर मुखबीर से सुचना मिली कि एक अल्टो कार सदिग्ध हालत में काफी समय से गुलाना के पास सुनसान जगह पर खड़ी है। उक्त कार मे कोई मादक पदार्थ हो सकता है। सुचना पर एसआई पुलिस जाप्ता के साथ गुलाना सुनसान जगह पर पहुंचे। जहां झाडीयो के बीच एक अल्टो कार को छिपा कर खड़ी कर रखी थी । अल्टो कार की तलाशी में पांच कट्टों में 82 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा भरा हुआ मिला। उक्त अवैध डोडाचूरा व अल्टो कार को जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बेगूं थाना पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement