Chief Minister visited two janti Balaji Dham-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री ने दो जांटी बालाजी धाम में दर्शन किए, खुशहाली की कामना की

khaskhabar.com: रविवार, 17 दिसम्बर 2017 7:23 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने दो जांटी बालाजी धाम में दर्शन किए, खुशहाली की कामना की
सीकर/जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने रविवार को सीकर के फतेहपुर में स्थित दो जांटी बालाजी धाम मन्दिर में दर्शन किए। उन्होंने बालाजी महाराज की पूजा-अर्चना की तथा देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। राजे का मन्दिर के पुजारी ने चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया तथा विधिवत पूजा सम्पन्न करवाई। उन्होंने मुख्यमंत्री को बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान देवस्थान राज्य मंत्री राजकुमार रिणवा, पुलिस महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement