Checking team members hostage, view photos-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चैकिंग दल के सदस्यों को बस में ही बना लिया बंधक,देखें तस्वीरें

khaskhabar.com: शनिवार, 10 दिसम्बर 2016 10:20 AM (IST)
चैकिंग दल के सदस्यों को बस में ही बना
लिया बंधक,देखें तस्वीरें
हाथरस। रोडवेज़ बस के चालक परिचालक ने बस में 3 यात्रियों के बिना टिकिट मिलने पर यात्रियों को भड़काकर चेकिंग दल के सदस्यों को बस में बंधक बना कर मितई गांव के पास छोड़ दिया और बस को आगे लेकर चले गए। इस मामले की तहरीर आगरा क्षेत्र यातायात अधीक्षक भूप सिंह ने कोतवाली सादाबाद में दी है। आगरा के ताज डिपो की एक बस आगरा से चली थी। जिसमे 17 यात्री सवार थे। यातायात चेकिंग दल ने बताया कि बस में 3 यात्री बिना टिकिट मिले थे। जिस पर कार्यवाही करते हुए उन्होंने बिना टिकिट प्रकरण बनाने के बाद परिचालक से मैन्युअल मार्ग पत्र पर हस्ताक्षर करने को परिचालक से कहा तो उसने यात्रियों को भड़का दिया और खुद उनकी गाड़ी के आगे लेट गया। बाद में यात्रियों के सहयोग से चेकिंग दल के सभी सदस्यों को बस में बंधक बना लिया और कई किलोमीटर दूर मीतई गाँव के पास छोड़ा। रोडवेज़ अधिकारियों ने कोतवाली सादाबाद में तहरीर दे दी है। नोटबंदी को ऐसे रखा गया था सीक्रेट, पीएम के घर काम करती थी एक टीम

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement