कपूरथला। थाना बेगोवाल पुलिस ने एक ट्रैवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जानकारी के पीडि़त गुरदीप सनोत्रा ने शिकायत दर्ज कराई है कि यूरोप भेजने का झांसा देकर सबंधित ट्रैवल एजेंट ने उससे साढे पांच लाख रुपए की ठगी की है। एसएसपी को दी शिकायत में पीडि़त ने बताया कि उसके पड़ोसी गांव अकबरपुर निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सिकंदर के साथ जान-पहचान थी। उसने उसे बताया कि वह लोगों को शेनेगन वीजा पर यूरोप भेजता है। उसने भी यूरोप जाने के लिए 24 अगस्त 2015 को 8 लाख रुपए में सौदा किया। उसने पहले 50 हजार रुपए और पासपोर्ट दे दिया। आरोपी ट्रैवल एजैंट 22 सितंबर को उनके घर आया और शेनेगन वीजा की कापी दिखाते हुए 5 लाख मांगे जो उसे दे दिए। गुरदीप के मुताबिक, इस दौरान वह दो बार उसे दिल्ली ले गया परंतु यूरोप नहीं भेज सका। बार-बार दबाव बनाकर रुपए और पासपोर्ट वापस करने की मांग की तो आरोपी ने ढाई-ढाई लाख रुपए के दो चैक दे दिए। चैक बैंक में लगाए तो बाउंस हो गए। जब उसे बताया तो उसने रुपए देने से इंकार कर दिया। मामले की जांच बेगोवाल पुलिस ने आरोप सही पाए। पुलिस ने आरोपी को पकडऩे के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PICयह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं
मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?