जैसलमेर। पहले ही प्रयास में आरएएस परीक्षा पास करने के बाद जिले में पहुंचे हिम्मत चारण का स्वर्णनगरी पहुंचने पर स्वागत किया गया। परिजनों एवं शुभचिंतकों ने पहुंचे हिम्मत चारण का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस दौरान बडी संख्या में जनसमूह नीरज बस स्टैंड पर उपस्थित था। जिसके बाद शोभायात्रा उनके निवास स्थान जयनारायण व्यास कॉलोनी पहुंची।
गौरतलब है कि जैसलमेर जिले के सांगड गांव के रहने वाले हिम्मत चारण ने हाल ही में घोषित हुए आरएएस के परिणाम में 51वीं रैंक हासिल की है। पुलिस सेवा में जाने के इच्छुक हिम्मत के बडे भाई अशोक चारण का भी हाल ही में आईआरएस सेवा में चयन हुआ है। जिसके चलते शहरवासियों के साथ ही सांगड के ग्रामीणों में भी उत्साह एवं खुशी का माहौल है। एक ही परिवार के दो भाईयों का प्रतिष्ठित आईआरएस एवं आरएएस में चयन होने पर सभी ने खुशी जताई। जैसलमेर पहुंचने पर हिम्मत चारण ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर एवं लगातार प्रयासों को देते हुए बडे भाई अशोक चारण के सटीक मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी लक्ष्य बडा नहीं होता है, लगातार प्रयास ही सफलता की कूंजी है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि आरएएस के नए पेटर्न में गणित व विज्ञान जैसे विषय की सटिक जानकारी सफलता दिला सकती है। उन्होंने कहा कि उनका पहला प्रयास ही बालिका शिक्षा को बढावा देना एवं लिंगानुपात जैसी गंभीर समस्या को दूर करना रहेगा। इस दौरान उगमदान बारहठ, देवकिसन चारण, प्रीतमराम, जयप्रकाश आचार्य, चतुर्भुज, रतनसिंह, विजय बल्लाणी, अशोक बारूपाल, आजाद पुरोहित, गौरव पुरोहित, कमाल खान, बाबूलाल, महावीर प्रसाद, सहित बडी संख्या में जनसमूह उपस्थित था।
नोटबंदी को ऐसे रखा गया था सीक्रेट