Chaos in Ahor: Protesters and police clash over the death of a youth, lathi-charge after blocking the highway-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आहोर में कोहराम : युवक की मौत पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, हाईवे जाम करने पर लाठीचार्ज

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026 6:43 PM (IST)
आहोर में कोहराम : युवक की मौत पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, हाईवे जाम करने पर लाठीचार्ज
3 दिन से जारी था धरना; बाप पार्टी जिलाध्यक्ष छगन मीणा घायल व हिरासत में; परिजनों का आरोप— मारकर लटकाया गया शव आहोर (जालोर) | जालोर जिले के आहोर में युवक अशोक कुमार मीणा की संदिग्ध मौत के मामले ने मंगलवार को उग्र रूप ले लिया। पिछले तीन दिनों से चल रहा शांतिपूर्ण प्रदर्शन दोपहर 3 बजे उस समय हिंसक हो गया जब करीब एक हजार प्रदर्शनकारी मॉर्च्युरी से निकलकर नेशनल हाईवे 325 (सांडेराव-बाड़मेर) पर चक्का जाम करने पहुँच गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं। लाठीचार्ज और हिरासत : प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच मंगलवार को दो दौर की वार्ता विफल रही। इसके बाद भीड़ उग्र होकर नारेबाजी करने लगी और स्टेट हाईवे की ओर बढ़ गई।
पुलिस कार्रवाई : भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग (लाठीचार्ज) किया।
बीएपी (BAP) नेता घायल: पुलिस ने भारत आदिवासी पार्टी (बाप) के जिलाध्यक्ष छगन लाल मीणा को हिरासत में ले लिया है। लाठीचार्ज के दौरान उनके सिर में चोट आई है।
अधिकारियों की मौजूदगी: जिले के एसपी शैलेंद्र सिंह इंदोलिया सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है।
क्या है पूरा विवाद?
7 फरवरी की शाम को भाद्राजून थाना क्षेत्र के गोलिया गांव में 45 वर्षीय अशोक कुमार मीणा का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला था।
परिजनों का संदेह : परिवार का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। परिजनों का तर्क है कि फंदे से लटके होने के बावजूद अशोक के पांव जमीन से टिके हुए थे, जो संदिग्ध है।
मांग : प्रदर्शनकारी हत्या का मामला दर्ज करने, आरोपियों की गिरफ्तारी और उचित मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।
तीन जिलों का समर्थन : इस प्रदर्शन में केवल स्थानीय ग्रामीण ही नहीं, बल्कि जालोर, पाली और सिरोही जिलों से समाज के लोग एकजुट हुए हैं। एसडीएम कार्यालय के बाहर हजारों की संख्या में लोगों के जमा होने से प्रशासनिक मशीनरी के हाथ-पांव फूल गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement