लखनऊ के बीजेपी दफ्तर में हुई मीटिंग
के बाद परिवर्तन यात्रा को 5 नवंबर से करने का निर्णय लिया गया है। बीजेपी मीटिंग
के बाद यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव मौर्य ने परिवर्तन यात्रा को लेकर बयान देते हुए
कहा कि 5 नवम्बर से परिवर्तन यात्रा शुरू होगी और 24 दिसम्बर को लखनऊ में परिवर्तन सभा होगी।
उन्होने कहा कि परिवर्तन यात्रा का संयोजक डॉ. महेंद्र सिंह को बनाया गया है।
परिवर्तन यात्रा की शुरुआत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 5 नवम्बर को
सहारनपुर से जबकि 6 नवम्बर को ललितपुर से करेंगे। परिवर्तन यात्रा 8 नवम्बर को
सोनभद्र से, 9 नवंबर
को बलिया से और 24
अक्टूबर को बुंदेलखंड से होगी। परिवर्तन यात्रा में पीएम नरेन्द्र मोदी भी शिरकत
करेंगे।