Chamkaur Sahib martyrs remembered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चमकौर साहब के शहीदों को याद किया

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 दिसम्बर 2016 6:09 PM (IST)
चमकौर साहब के शहीदों को याद किया
पटियाला। श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के साहिबज़ादे, माता गुजरी जी और चमकौर साहब के शहीदों याद किया गया। शहर के मोती बाग़ गुरुद्वारा साहब में जपजी साहब, चौपयी साहब और आनंद साहब के पाठ किये गए। समूह समागम दौरान माहौल रुहानियत की रंगत में रंगा हुआ था। समूह संगत तह दिल से पाठ करते हुई अपनी कौम के इन महान शहीदों को नमन कर रही थी। शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के डायरेक्टर एजुकेशन और ख़ालसा कालेज पटियाला के प्रिंसिपल डा. धरमिन्दर सिंह उभा ने बताया कि इस कार्यक्रम में एसजीपीसी के अधीन आने वाली शिक्षण संस्थाओं के प्रिंसिपल, स्टाफ, विद्यार्थियों और इलाको की संगतें शामिल हुई। इनमें ख़ालसा काॅलेज पटियाला, गुरू हरगोबिन्द साहब ख़ालसा काॅलेज, गर्ल्स काॅलेज करहाली पटियाला, माता साहब कौर ख़ालसा गर्ल्स कॉलेज, कालेज आफ एजुकेशन पटियाला, गुरू तेग़ बहादुर ख़ालसा काॅलेज फार गर्ल्स अकड़ पटियाला के दशमेश ख़ालसा कालेज जीरकपुर 1500 विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने शिरकत की। डा. उभा ने बताया कि संगतों का भारी जलसा इस बात की हामी भरता है कि हमारी नौजवान पीढ़ी अपने विरसो की बरकरारी के लिए यतनशील है और अपने गुरूयों की तरफ से दी गई अतुल बल के प्रति जागरूक होती हुई अपने जीवन को ठीक सीध देना चाहती है।

[@ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement