Ceremonially celebrated the birth anniversary of Gandhi and Shastri-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गांधी व शास्त्री की जयंती समारोह पूर्वक मनाई

khaskhabar.com: रविवार, 02 अक्टूबर 2016 5:58 PM (IST)
गांधी व शास्त्री की जयंती समारोह पूर्वक मनाई
करौली । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती रविवार को स्वतंत्रता सैनानी चिरंजीलाल शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समारोहपूर्वक जयंती मनाई गई । नगर परिषद के सभापति राजाराम गुर्जर, करौली प्रधान इंदू देवी जाटव, एवं जिला कलक्टर मनोज कुमार शर्मा, ने गांधी जी की प्रतिमा एवं शास्त्री जी की तश्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके विचारों एवं आदर्षों को स्मरण कर किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर मनोज कुमार शर्मा ने उपस्थित गणमान्य लोगों एवं विद्यालय के बच्चों को गांधी जी एवं शास्त्री जी द्वारा आजादी के लिये चलाये गये आंदोलनो की चर्चा करते हुए बताया कि आज का दिन गांधी जी के स्वच्छ भारत के संकल्प को दौहराने का दिन है। उन्होंने अपने आस-पास सफाई करने का प्रण लेकर देष सेवा में अपना योगदान की बात कही। इस अवसर पर प्रधान करौली इन्दुदेवी, नगरपरिषद सभापति करौली राजाराम गुर्जर, सीईओ जिला परिषद दाताराम, एसडीएम करौली राजेन्द्र गोयल, एडीएम नरेन्द्र कुमार जैन, जिला षिक्षा अधिकारी पीआर सैनी, सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement