उदयपुर। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल तथा राजस्थान के ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेन्द्रसिंह राणावत और ऊर्जा से संबंधित शीर्ष अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को लीला होटल में हुई। इसमें ऊर्जा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में आईपीडीएस तथा आरएचडीआरपी, शहरी एवं ग्रामीण बिजली सुविधाओं, बिजली संसाधनों के विस्तार एवं विकास सहित बिजली से संबंधित कई विषयों पर बातचीत हुई। इस दौरान पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन से विषयवस्तु को स्पष्ट किया गया।