celebrated the guru Ajmidh maharaj jayanti-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मनाई गई गुरु अजमीढ़ महाराज की जयंती

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 5:11 PM (IST)
मनाई गई गुरु अजमीढ़ महाराज की जयंती
अबोहर| फाजिल्का| अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान की ओर से आदि पुरुष गुरु अजमीढ़ महाराज की जन्म जयंती मनाई गई। शास्त्री मार्केट अबोहर स्थित बलवंत ज्वैलर्स पर संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष वरिंद्र जी सोनी की अध्यक्षता में हुए जयंती समारोह में गणमान्य लोगों ने अजमीढ़ महाराज का माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर युवा जिला इकाई फाजिल्का के महासचिव राज कुमार डावर ने अजमीढ़ के जीवन और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के प्रांतीय पदाधिकारी, जिला एवं युवा जिला, तहसील कार्यकारणी के सदस्य सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement