CCTV cameras in jail soon to be correct - Jain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेल में बंद सीसीटीवी कैमरे जल्द हों सही - जैन

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 मई 2017 3:22 PM (IST)
जेल में बंद सीसीटीवी कैमरे जल्द हों सही - जैन
बारां। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव एस के जैन ने गुरुवार को जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। इसे लेकर पूर्णकालिक सचिव लोकेश कुमार शर्मा ने कहा कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव एस के जैन ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिसमें सीसीटीवी कैमरे बंद होने, सफाई और शौचालय की स्थिति को लेकर नाराजगी जताते हुए उन्होंने व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। जैन ने बंदियों से वार्ता कर और जेल रिकाॅर्ड का निरीक्षण कर कैदियों को मिल रही विधिक सहायता की जानकारी ली। इस दौरान सदस्य सचिव ने बंदियों की बैरक में जाकर निरीक्षण किया और बैरक की साफ सफाई के साथ भोजन व्यवस्था देखी। उन्होंने बंदियों को प्राप्त सुविधाओं, पत्र-पत्रिकाओं की व्यवस्था और गर्मी के मौसम के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और बंदियों को निशुल्क विधिक सहायता योजना की जानकारी दी। इसके बाद सदस्य सचिव एस के जैन ने बाल सम्प्रेषण गृह का भी निरीक्षण किया। जैन ने उसी परिसर में स्थित किशोर न्याय बोर्ड का निरीक्षण कर वहां उपस्थित पैनल अधिवक्ताओं की ओर से दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। जैन ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बारां के अध्यक्ष और जिला एवं सेशन जज रवि कुमार गुप्ता और मीडियेशन सेन्टर के जज इंचार्ज भंवर भदाला के साथ बातचीत की और आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 8 जुलाई 2017 के बाबत चर्चा कर कार्य योजना की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement