Case against 6 people including builder in noida-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोर्ट के आदेश पर बिल्डर सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 जून 2017 6:58 PM (IST)
कोर्ट के आदेश पर बिल्डर सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
नोएडा। दिल्ली के गणेश नगर के रहने वाले वीर बहादुर ने कोर्ट में अर्जी लगाई थी कि आम्रपाली के लेजर वेरोना हाइट्स प्रोजेक्ट में 17 अक्टूबर 2012 को एक फ्लैट बुक कराया था। उस दौरान बिल्डर की तरफ से कहा गया था कि 42 महीने के अंदर उनको फ्लैट पर कब्जा मिल जाएगा। बुकिंग के दौरान वीर बहादुर ने तीन लाख रुपये की राशि का भुगतान बिल्डर को किया था। इसके बाद धीरे-धीरे आम्रपाली ग्रुप ने फ्लैट की पूरी राशि वीर बहादुर से ले ली। कुछ दिन बाद जब उन्होंने बिल्डर से फ्लैट पर कब्जे के लिए संपर्क किया तो पता चला कि इस नाम का कोई प्रोजेक्ट शुरू ही नहीं हुआ। इसके बाद पीड़ित को लगा कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो गया है। पीड़ित ने बिल्डर से रुपये वापस मांगे तो एक मार्च 2017 की शाम उनके साथ मारपीट की गई और बंधक बनाकर रखा गया। उनको जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि पीड़ित का मोबाइल भी तोड़ दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि पहले उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। वीर बहादुर की कोर्ट में दायर पिटिसन का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने बिसरख कोतवाली पुलिस को आदेश दिए हैं कि आम्रपाली बिल्डर ग्रुप के एमडी अनिल शर्मा सहित 6 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर क़ानूनी कार्यवाही की जाए। जिसपर बिसरख पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए बिल्डर के खिलाफ अपनी जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement