Carnival math, students make the choice-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गणित काॅर्निवल बना छात्रों की पसंद

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 10:24 PM (IST)
गणित काॅर्निवल बना छात्रों की पसंद
अमृतसर। रायन इंटरनेशनल स्कूल में चेयरमैन डाॅ. आईस्टीन एफ पिंटो और डायरेक्टर ग्रेस पिंटो की अध्यक्षता में माण्टेसरी खंड में गणित काॅर्निवल का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य था छात्रों में गणित के प्रति रूचि जागृत करना। साथ ही गणित के अध्यायों को सरल और सरस विधि से समझाना। इस दौरान माण्टेसरी प्रथम के छात्रों से कार्यपत्रिका भी हल कराई गई। फिर टोकरी में अंक पहचानकर आम के वृक्ष पर चिपकाने की प्रतियोगिता हुई। वहीं माण्टेसरी द्वितीय के छात्रों ने गुब्बारे फोड़कर उससे निकले अंक की पहचान की। इस मौके पर सभी छात्रों ने उत्साह के साथ गणित काॅर्निवल में हिस्सा लिया और खेल खेल में गणित सीखा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement